स्थानीय
सीसीटीएनएस टीम ने प्रदेश में हासिल किया 17वां स्थान, एसपी जालौन ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
प्रदेश स्तर पर 17वीं रैंक हासिल कर जालौन पुलिस का बढ़ाया मान, एसपी ने टीम को नकद पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित।
जालौन। जनपद जालौन की सी.सी.टी.एन.एस. (CCTNS) टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर 17वां स्थान हासिल किया है। टीम की इस उपलब्धि और सराहनीय प्रदर्शन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने टीम के सदस्यों को 500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन और दक्षता के साथ करते रहें तथा भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किए जाने से सीसीटीएनएस टीम के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।