🔥 TRENDING ઇસનપુરમાં લારીધારકોને હપ્તો વસૂલવાના આ... ગુજરાતમાં ૧૬૦૮ કરોડ રૂપિયાના મેં બાકી,... सीकर के प्रेम प्रकाश आश्रम में इंद्रेश... Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Unveils... Gold Drops ₹920 to ₹1.47 Lakh/10g; Sil... નરોડા હેન્ડલૂમમાં અંજીરમાંથી ઈયળો નીકળ...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

सासाराम में मुखमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे और जमुहार में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Oct 2026, 02:45 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे सासाराम और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए गुजरात के वाडनगर से बाइक सवार जत्था का संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे तथा जमुहार मेंयुवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए गुजरात के बड़नगर से बाइक सवार का जत्था वाराणसी जा रहा है। उन सेवा यात्रियों के साथ आयोजित आयोजित कार्यक्रम में शामिल संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भाग लिया। सीएम ने कहा कि बिहार में जो सुरक्षा का माहौल है। उसमें अगर कोई बिहार की बहनों को छूएगा तो 24 घंटे के अंदर उसे पर कार्रवाई होगी। यह मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी बहनों से वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के बंधुआ ने पूरे बिहार में जो पांच वीडियो निकला, उस पर तुरंत कार्रवाई हुई। आज करोड़ो बहने घर से निकल कर काम कर रही है। यह एनडीए के सरकार में ही संभव है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सत्ता को मेवा पाने का अवसर समझते हैं। जबकि एनडीए और भाजपा के लोग सत्ता को सेवा भाव से जोड़ कर देखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की तथा कहा कि लगातार 25 वर्षों से सत्ता के साइंस पर रहते हुए उन्होंने सेवा का संकल्प लिया। आज वह अनवरत जारी है, उन्होंने विपक्ष पर भी सीधा निशाना साधा तथा कहा कि 2005 पहले का बिहार और 2005 के बाद का बिहार में काफी अंतर हो गया है। उन्होंने कहा कि कभी रोहतास और कैमूर का इलाका में डाकुओं का दहशत रहता था, लोग कैमूर से आरा जाने में भी डरते थे। लेकिन आज विधि व्यवस्था कायम है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे के अंदर वह सलाखों के पीछे होगा। कार्यक्रम में एमपी के सांसद बीडी सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, भाजपा नेता भीकूभाई दलसानिया मौजूद रहे।

बाईट सम्राट चौधरी (मुख्यमंत्री) बिहार।
📲Get App