Crime
सासाराम में बि एस एफ जवान ने किया फायरिंग गिरफ्तार
सासाराम जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र कुराईच गांव में एक बिएसएफ जवान ने अपने लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग किया जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुराईच में एक बीएसएफ के जवान राकेश कुमार चौधरी ने अपने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। दीपावली को लेकर राकेश कुमार चौधरी अपने घर आए हुए हैं। इसी दौरान अपने लाइसेंसी राइफल से उन्होंने हर्ष फायरिंग की। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने राकेश कुमार चौधरी को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उन पर लाइसेंस प्राप्त हथियार का गलत उपयोग करने का आरोप लगा है। गिरफ्तार बीएसएफ का जवान वर्तमान में पंजाब में स्थापित है और दीपावली की छुट्टी में घर आया हुआ है। इसी दौरान उन्होंने अपने लाइसेंसी राइफल से दीपावली में पटाखे की जगह बंदूक चलाने लगे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने राकेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उनका हथियार भी जप्त किया गया है।
बाईट संजीव कुमार (एसडीपीओ- 2) सासाराम।
बाईट संजीव कुमार (एसडीपीओ- 2) सासाराम।