🔥 ट्रेंडिंग उदयरपुर का लाइवस्ट्रीम वायरल, सहमति और... वीडियो वायरल होने पर पिटा ने चेतावनी ज... भारत का चेरी ब्लॉसम सीजन वायरल, जापान... लोटस एफएम के होस्ट ओ'नील नायर और केशव... मॉर्गन वॉलन को 2026 CMA अवार्ड्स में न... आउक़िब नबी को भारत के इम्पैक्ट प्लेयर...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सासाराम में आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर अधिकारियों कि बैठक आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 29 अक्टू. 2026, 07:12 PM 👁 69
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सासाराम में दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर अधिकारियों कि बैठक आयोजित किया गया। साथ ही इस पर्व से जुड़े समितियों के साथ संवाद किया गया

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सासाराममें आगामी दीपावली एवं छठ को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें इन पर्व त्योहार से जुड़े विभिन्न समितियां के साथ संवाद किया गया। सासाराम के नगर थाना में आयोजित बैठक में सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार के अलावा डीसीएलआर, अंचलाधिकारी खुशबू गौतम तथा थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार भी उपस्थित हुए। एसडीपीओ- 1 विप्लव कुमार ने बताया कि छठ पूजा के दौरान छठ घाट की व्यवस्था, परिवहन, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति के अलावा विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही आपात स्थिति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के अलावा सुरक्षा के जवान भी लगाए जाएंगे।

बाईट विप्लव कुमार (एसडीपीओ-1) सासाराम।
📲Get App