Crime
सासनी में सरकारी चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, प्रशासन ने पकड़े 200 बोरे, ट्रैक्टर चालक फरार
हाथरस के सासनी में मंगलवार देर शाम प्रशासन ने सरकारी चावल की कालाबाजारी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। ट्रक से ट्रैक्टर-ट्रॉली में चावल लोड किया जा रहा था, तभी SDM शिव प्रकाश यादव और पूर्ति निरीक्षक ने छापा मारा। मौके से 200 बोरे बरामद किए गए, जबकि ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। चावल को सठिया के राशन डीलर की सुपुर्दगी में दिया गया है।
हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चावल की कालाबाजारी की कोशिश को नाकाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि सासनी में एक ट्रक से सरकारी चावल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम शिव प्रकाश यादव, पूर्ति निरीक्षक और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।मौके पर देखा गया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सरकारी चावल के कट्टे लदे हुए थे और ट्रक से उतारकर लोडिंग की जा रही थी। प्रशासनिक टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से सरकारी चावल के 200 बोरों को बरामद कर जब्त कर लिया। बरामद चावल को सठिया के एक सरकारी राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
मामले में अधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दे दी गई है और ट्रक से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन ट्रैक्टर मालिक और चावल के असली मालिक का पता लगाने में जुटा है।अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।