🔥 TRENDING दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष... મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલના વ... गौ सेवा आयोग की टीम को मुख्यमंत्री योग... Aditya Roy Kapur’s Intoxication Halts... Ranveer Singh buys Rs 1.95 crore BMW i... Mahesh Babu Extends Wishes to Rajamoul...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सासनी में नेशनल हाईवे पर हादसा, ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचे परिवार के लोग, लगा लंबा जाम

✍️ Reporter: Harshit 🗓 10 Oct 2026, 01:43 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के सासनी में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 पर एल जैन इंटर कॉलेज के पास बड़ा हादसा। पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार में अलीगढ़ निवासी शब्बीर खान परिवार के साथ बेटी की शादी की रस्म निभाने सासनी आ रहे थे। गनीमत रही कि सभी बाल बाल बच गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया।

थाना सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे-93 पर बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। एल जैन इंटर कॉलेज के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि कार में अलीगढ़ निवासी शब्बीर खान अपने परिवार के साथ सवार थे और अपनी बेटी की शादी की रस्म निभाने के लिए सासनी आ रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत ये रही कि कार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सासनी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सुचारू कराया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📲Get App