🔥 TRENDING *ब्लॉक स्तरीय शिविर में मृदा स्वास्थ्य... CNBC TV18 airs special on India’s $30... Abu Dhabi Chamber leads delegation to... Farooq Abdullah Says Kashmir and India... *पंचायती राज आम चुनाव-2026 की तैयारियो... Visually Challenged Entrepreneur Srika...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

सीसीएल के कट ऑफ डेट के लिए बैठक किया जिसमें कोई अधिकारी नहीं आया

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 29 Sep 2026, 04:20 AM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीसीएल का कट ऑफ डेट के लिए बैठक किया गया जिसमें कोई भी अधिकारी नहीं आया जिसके कारण से बैठक रद्द हो गया रद्द हो गया

*ND NEWS 24 | हजारीबाग | झारखंड*
*दिनांक: 28 सितंबर 2026 | BREAKING NEWS*

*विस्थापन पुनर्वास नीति के तहत कट-ऑफ डेट की चिट्ठी जारी, कुरकुटिया में ग्राम सभा में हुआ जोरदार विरोध*

*कुरकुटिया / पचड़ा (प्रतिनिधि):* चंद्रगुप्त CCL सु श्री इंफ्रा कंपनी लिमिटेड, पचड़ा के प्रभावित क्षेत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के तहत *कट ऑफ डेट (Cut-Off Date) को लेकर आधिकारिक चिट्ठी जारी* की गई।

इसी चिट्ठी के आलोक में *आज कुरकुटिया गांव में ग्राम सभा* का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह *असफल रहा और ग्रामीणों ने कंपनी का पूर्ण रूप से विरोध किया।*

ग्रामीणों में इस चिट्ठी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अभी तक पूरी जानकारी नहीं दी गई है कि कट ऑफ डेट के बाद किसे लाभ मिलेगा और किसे नहीं।

*कंपनी का पूर्ण विरोध:*
आज की बैठक में चंद्रगुप्त CCL सु श्री इंफ्रा लिमिटेड कंपनी का ग्रामीणों ने पूर्णरूप से विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि बिना स्पष्ट पुनर्वास नीति और पारदर्शिता के कोई भी काम नहीं होने देंगे।

*मौके पर मौजूद रहे:*
इस विरोध ग्राम सभा में मुख्य रूप से चट्टीबरियातू पंचायत के मुखिया *झरीलाल महतो*, पचड़ा पंचायत के मुखिया *महेश प्रसाद साव*, वार्ड सदस्य *इन्द्रनाथ पासवान*, समाजसेवी *जागेश्वर साव, खिरोधर साव, लखन साव*, पूर्व मुखिया *सुंदर गुप्ता, कुलदीप साव, दिनेश महतो, ओमप्रकाश सिंह, सुधीर माली, संतोष कुमार साव* सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

*REPORT | निरंजन कुमार साहू | ND NEWS 24, हजारीबाग*
*संपर्क:9631624421 ndnews24hzbg@gmail.com*

"कुरकुटिया ग्राम सभा असफल - CCL सु श्री इंफ्रा का पूर्ण विरोध"
📲Get App