धर्म
सूर्य उपासना के महापर्व की तैयारी तेज, छोटी गंडक के घाटों को संवारा जा रहा
सलेमपुर में छठ महापर्व की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, घाटों को संवारने में जुटे नगर पंचायतकर्मी और ग्रामीण
सलेमपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। सलेमपुर नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में छठ घाटों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। घाटों की साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई और आवागमन के रास्तों को दुरुस्त करने का कार्य भी कराया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने नदावर स्थित छठ घाट पर कर्मचारियों को लगाकर विशेष सफाई अभियान चलवाया। इस दौरान मशीनों की सहायता से घाट के आसपास की जमीन को समतल कराया गया, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उधर, ग्रामीण इलाकों में भी स्थित पोखरे के छठ घाट पर भी ग्रामीणों ने साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय लोग आपसी सहयोग से घाटों को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग तैयारियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
गौरतलब है कि छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु अस्ताचलगामी तथा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए घाटों पर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा, बेहतर आवागमन और आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही इन तैयारियों से उम्मीद है कि श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं मिलेंगी।