🔥 TRENDING Gold Prices Drop Sharply Post-Diwali:... Spanish Police Set Guinness Record wit... New Zealand Targets World Cup Success... 14 Jail Inmates Seized with 12 Mobile... Rajput Karanī Sena protests in Ratlam... దువ్వ-ముద్దాపురం రోడ్డుపై వర్షపు నష్టం...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भोपाल में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 17 Oct 2026, 09:36 AM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोपाल में सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस 15 अक्टूबर को भव्यता से मनाया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सर्व विश्वकर्मा एकता संकल्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस गत 15 अक्टूबर को भोपाल में अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने श्री विश्वकर्मा को जन्मदिन की बधाई दी। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी, वरिष्ठ समाजसेवी विवेक सारंग जी, विश्वकर्मा महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा जी, पिछड़ा वर्ग महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा जी, बेरसिया विधानसभा के पूर्व विधायक श्री भगत्पाल पाल सिंह राठौड़ जी, तथा विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष पप्पू नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा जी ने भी अपनी टीम के साथ शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस जन्मदिवस समारोह में फाउंडेशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जगबीर जांगिड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शर्मा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर सुचित्रा शर्मा, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मेवाड़ा, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राकेश पांचाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविप्रकाश जी, राष्ट्रीय महामंत्री कमल किशोर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम झा जी, प्रदेश मंत्री नवल विश्वकर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुंदर विश्वकर्मा जी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जी, जिला अध्यक्ष तेजू विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, ऊधम विश्वकर्मा, रामस्वरूप विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, अजय मालवीय, कमलेश विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, श्रीराम विश्वकर्मा, राजा हिमाचल जी, शुभम विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा, सुनील पांचाल, सतीश विश्वकर्मा जी सहित संपूर्ण भारत में निवास कर रहे समाज के लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से बधाई दी।

इस विशेष दिन पर, बीजेपी नेता विशाल साहू जी के द्वारा एक महाआरती का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, तारावली में हरसिद्धि माता मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की आरती के साथ पूजा-अर्चना की गई और खेड़ापति हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा का आयोजन हुआ। कुछ स्थानों पर दाल-बाटी भंडारे का भी प्रबंध किया गया। पत्रकार अजय विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा, महेश मालवीय जी सहित सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लोगों ने श्री राधेश्याम विश्वकर्मा जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
📲Get App