🔥 TRENDING NCDRC directs Oriental Insurance to ad... Kapil Sharma Show Episodes Now Free on... Bigg Boss 20 Voting Trends Reveal Bott... 27 Indians on Ship Hit by Attack in St... Daali Dhananjaya’s New Song ‘Anna From... Opposition Stages Mock Impeachment of...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सरदार पटेल जयंती पर जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, जिलाधिकारी ने जाना हालचाल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Nov 2026, 05:33 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर जनसेवा का दिया संदेश, मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उरई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल उरई में सेवा और मानवीय संवेदना की अनूठी पहल देखने को मिली। इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
फल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी की इस पहल से मरीजों और उनके परिजनों में खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया। उनके आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंदों, असहायों और पीड़ितों की सहायता करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जिलाधिकारी की इस पहल ने राष्ट्रीय एकता दिवस को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखते हुए सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना से जोड़ने का संदेश दिया। सेवा, संवेदना और सहयोग के संकल्प के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
📲Get App