🔥 ट्रेंडिंग सुदीप शर्मा की नई क्राइम कैपर सीरीज़ "... फरीदाबाद पार्किंग विवाद में हत्या: सीस... पालनिसवमी ने टीवीके शासन पर निवेश, कान... डिएनए फिल्म, आशकर सऊदान और राय लक्समी... यश पटनायक: कहानी कहने का विकास, मनोरंज... टीवीएफ ने फैमिली किराना स्टोर सीजन 3 य...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सूरौठ नगर पालिका में विमलेश मीणा को नियुक्त अधिशाषी अधिकारी, संभाला कार्यभार

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 14 नव. 2026, 04:10 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्वायत्त शासन विभाग ने सूरौठ नगर पालिका के रिक्त अधिशाषी अधिकारी पद पर विमलेश मीणा को नियुक्त किया है। मीणा ने शुक्रवार को पालिका कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाला।

सूरौठ। सूरौठ नगर पालिका में कई माहों से रिक्त चल रहे अधिशाषी अधिकारी पद पर राज्य सरकार ने विमलेश मीणा को नियुक्त किया है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने आदेश जारी कर विभाग के निदेशालय में प्रतीक्षा सूची में शामिल विमलेश मीणा को सूरौठ नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी पद पर स्थानांतरित किया है।

नव नियुक्त अधिशाषी अधिकारी विमलेश मीणा ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सूरौठ नगर पालिका अध्यक्ष कमला महावर, पालिका उपाध्यक्ष आस्था मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप महावर, पार्षद राहुल नांगरिया, मोहित सिंह सुल्तानोत, बबली प्रजापत, भूपेंद्र प्रजापत, दौलत मीणा, राजेश मीणा, नगर पालिका के यूडीसी अरिहंत जैन, सफाई निरीक्षक खेमराज मीणा और जमील खान ने नव नियुक्त अधिकारी का सम्मान किया।

कार्यभार संभालने के बाद नगर के लोगों एवं पार्षदों ने पालिका क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं के बारे में अधिशाषी अधिकारी मीणा को अवगत कराया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी मीणा ने कहा कि सूरौठ के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं शहर को क्लीन व ग्रीन सिटी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि सूरौठ नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी का पद कई महीनों से रिक्त चल रहा था। इस दौरान सूरौठ तहसीलदार अशोक कुमार पर अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज था।
📲Get App