🔥 TRENDING Haryana Police Integrates 29,416 Crimi... मारपीट के आरोपों के बीच महिला की मौत,... Gujarat Men Arrested for Giving Bank A... CRPF and Chhattisgarh Police Women to... Chief Ministers Mohan and Sai Speak on... Bailadila Bulls Reach Chhattisgarh Hoc...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

सूरत के हजीरा में भारतीय सेना के लिए 'सिंधु' ऑल-टेरेन व्हीकल का उत्पादन शुरू

✍️ Reporter: Dubé Alokkumar Nageshwar 🗓 30 Oct 2026, 10:35 PM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

L&T और BAE Systems ने गुजरात के सूरत स्थित हजीरा में भारतीय सेना के लिए अत्याधुनिक BvS10 'सिंधु' ऑल-टेरेन व्हीकल का निर्माण शुरू कर दिया है, जिससे दुर्गम सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों की आवाजाही आसान होगी।

गुजरात के सूरत से रक्षा क्षेत्र की एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय सेना के लिए खास सुपर व्हीकल का निर्माण गुजरात के हजीरा में शुरू हो गया है। L&T और BAE Systems ने मिलकर भारतीय सेना के लिए अत्याधुनिक BvS10 'सिंधु' ऑल-टेरेन व्हीकल का उत्पादन शुरू कर दिया है।

28 अक्टूबर को हजीरा स्थित L&T के आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स में इस प्रोडक्शन की शुरुआत हुई। भारतीय सेना के शुरुआती ऑर्डर में 18 विशेष वाहन शामिल हैं। इन वाहनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बर्फीले पहाड़ों, रेगिस्तान, दलदली जमीन और बेहद कठिन रास्तों पर भी काम कर सकते हैं।

लद्दाख की माइनस 55 डिग्री की ठंड से लेकर कच्छ की 55 डिग्री तक की गर्मी में ऑपरेशन के लिए इन्हें तैयार किया गया है। इससे भारतीय सेना को दुर्गम सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों और जरूरी सामान की आवाजाही में मदद मिलेगी।

सूरत के हजीरा में शुरू हुआ यह उत्पादन गुजरात के औद्योगिक और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
📲Get App