🔥 TRENDING MOIL Announces Joint Venture Update wi... मोहना पुलिस ने 5 लाख की स्मैक के साथ क... Rajasthan Accident Claims Lives of 8 M... Madhya Pradesh Man Accused of Killing... Police seize 880 cannabis plants worth... First MEMU Train Reaches Churhat, Sidh...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरिस्का में बाघों की बढ़ती आबादी के लिए सुखद संकेत

✍️ Reporter: Ramesh Meena 🗓 17 Oct 2026, 08:24 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुदर्शन न्यूज़ रिपोर्टर रमेश मीणा की रिपोर्ट

सरिस्का में बाघों की बढ़ती आबादी के लिए सुखद संकेत

अलवर। सरिस्का बाघ परियोजना में बाघिन ST-26 पहली बार अपने दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। यह वन्यजीव संरक्षण और सरिस्का में बाघों की आबादी के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

सरिस्का बाघ परियोजना के उप वन संरक्षक अभिमन्यु सहारण ने बताया कि बाघिन ST-26 का यह पहला लिटर है। लगभग 6 से 7 वर्ष की बाघिन ST-26, बाघिन ST-14 की संतान है। इसका क्षेत्र तालवृक्ष एवं अकबरपुर रेंज में है।

उन्होंने बताया कि कैमरा ट्रैप की तस्वीरों में दोनों शावक स्वस्थ और सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। संबंधित रेंज के फील्ड स्टाफ को कैमरा ट्रैप और नियमित गश्त के माध्यम से बाघिन तथा शावकों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग ने आमजन से वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखने, पर्यटन संबंधी नियमों का पालन करने तथा गांवों के आसपास बाघ की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी वन कार्यालय को सूचना देने की अपील की है।
📲Get App