🔥 TRENDING રાપરમાં ગેરકાયદેસર ખનીજ ટ્રકને 40 લાખન... पावसाअभावी खरीप पिके करपली! सरसकट मदती... Court Emphasizes Need for Evidence in... Delhi Police Dismantle Major Cyber Fra... Aaron Finch lauds Glenn Maxwell as exp... Police Parade Accused Shooter in Half-...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा करेगी पुलिस, पटाखा दुकानदारों को सख्त निर्देश

✍️ Reporter: Jasvant Vishwakarma 🗓 03 Nov 2026, 05:44 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आग से बचाव के लिए पटाखा दुकानों पर रखने होंगे पानी और बालू के ड्रम

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हुसैनगंज थाना परिसर में सर्राफा व्यापारियों, पटाखा व्यवसायियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने की।
बैठक में थाना प्रभारी ने सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक सर्राफा दुकान पर एक पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी। यदि कोई व्यापारी दुकान से घर या अन्य स्थान पर जाता है तो पुलिस उसे सुरक्षित दुकान से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी।
वहीं, पटाखा व्यवसायियों को निर्देशित किया गया कि दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी अनिवार्य रूप से रखी जाए। दुकानें निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा नियमों के अनुसार ही लगाई जाएं। इसके अलावा प्रत्येक पटाखा दुकान पर एक ड्रम पानी और बालू रखना अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आग पर तत्काल काबू पाया जा सके। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने सभी व्यापारियों एवं ग्रामीणों से दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीण, ग्राम प्रधान एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
📲Get App