स्थानीय
सूरापुर में व्यापार मंडल ने विधायक और भाजपा उपाध्यक्ष का किया अभिनंदन
सूरापुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित भव्य समारोह में कादीपुर विधानसभा के विधायक राजेश गौतम और भाजपा उपाध्यक्ष रमेश सिंह को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया।
सुल्तानपुर जनपद के सूरापुर में सूरापुर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित एवं वरिष्ठ व्यापारियों का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान सूरापुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री बी के अग्रहरि एवं अन्य पदाधिकारियों ने कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री राजेश गौतम जी तथा उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी श्री रमेश सिंह जी का विशेष नागरिक अभिनंदन किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अग्रहरि ने दोनों अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया और क्षेत्र के व्यापारियों व उद्यमियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
विधायक श्री राजेश गौतम जी एवं भाजपा उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह जी ने सूरापुर उद्योग व्यापार मंडल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारिक हितों की रक्षा और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए शासन व प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।