🔥 TRENDING जैथरा में भव्य बजरंग विराट कुश्ती दंगल... Official Trailer for 'Dune: Part Three... Cyclone Arnab Brings Heavy Rains to Bi... ತುಮಕೂರು: ಕಾರ್ಖಾನೆಯ ಯಂತ್ರಕ್ಕೆ ಸಿಲುಕಿ ಯು... Uncapped Indian Women Cricketers Aim f... India and Liechtenstein Sign New Tax T...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सारण जिला के गड़खा में सड़क हादसे में दो लोगों कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 11:20 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सारण जिला के गड़खा में में भीषण सड़क हादसा दो लोगों कि हुई मौत तीन घायल

सारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सारण के गड़खा में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर।

बिहार के सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए श्रीनिवास अस्पताल, भैंसमारा में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान 112 पुलिस की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। हादसे को देखकर अंकित कुमार सिंह ने तत्परता दिखाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उन्होंने बच्चों समेत घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं, हादसे के बाद अंकित कुमार सिंह का घायलों और बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी तत्परता की चर्चा हो रही है।

फिलहाल, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों की पहचान की जा रही है। दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📲Get App