🔥 TRENDING मुंबई महापौर रितू तावडे: बीएमसीच्या सो... वाराणसी में धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा क... Allahabad High Court to Rule on Uttar... Soreng in Sikkim Becomes India's First... Union Minister reviews central schemes... बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने वारस...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिरौली शाहाबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 02 Nov 2026, 09:40 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अलीगंज से लौट रहे थे बाइक सवार सिरौली के समीप हुआ हादसा

सिरौली-शाहाबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
​शाहबाद
सिरौली-शाहाबाद रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद पहुंचाया गया, जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
​कैसे हुआ हादसा?
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेम सिंह और राहुल नामक युवक बाइक से अलीगंज से अपने घर, ढकिया चौकी क्षेत्र के ठिरिया गाँव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सिरौली के समीप पहुँची, तभी सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
​भीषण टक्कर से सड़क पर गिरे घायल
​टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल होकर अहोश जैसी स्थिति में पहुँच गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस एवं एम्बुलेंस सेवा को दी।
​जिला अस्पताल रेफर
​मौके पर पहुँची 108 एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी शाहबाद ले जाया गया। वहाँ इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार (First Aid) किया, लेकिन दोनों की चोटों की गंभीरता और नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
📲Get App