🔥 TRENDING India's GDP Growth Could Have Surpasse... Government Agencies Recover Rs 8,000 C... India's Economic Growth Expected to Sl... India's Digital Finance Wave Boosts Sm... Maharashtra Minister Mangal Lodha Unve... India Nears 8% Growth as Reforms Drive...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिरौली में चोरी: अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये चुरा लिए

✍️ Reporter: Rinkoo singh 🗓 28 Oct 2026, 06:48 AM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिरौली (बरेली) में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी चुरा ली, पीड़ित अमर पाल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सिरौली (बरेली) के थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।

पीड़ित अमर पाल ने बताया कि वह लगभग एक सप्ताह पहले अपने परिवार के साथ मजदूरी के लिये घर से बाहर गया था। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरी हुए सामान में सोने की चार चूड़ियां, लगभग 14 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी की गुलशन पट्टी, कमरबंद, पायल और अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा घर में रखे 70 हजार रुपये भी चुरा लिए गए।

पीड़ित ने चौकी नवाबपुरा में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाने, चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
📲Get App