🔥 TRENDING Ola Electric Shares Plummet as Analyst... US Senators Urge Trump Administration... Mumbai dominate Himachal Pradesh, win... Himachal Police Fund Case: 2012-Batch... कलवा में डबल मलबे के गिरने से बाल-बाल... खंडवा के नवनीत अग्रवाल बने दुग्ध उद्यम...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सुरक्षा के लिए पुलिस अभी से सतर्क एसपी की चेतावनी- काबाइड़ गन बेची या चलाई तो खैर नहीं व्यापारियों को हिदायत, जनता से अपील

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 23 Oct 2026, 11:52 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सुरक्षा के लिए पुलिस अभी से सतर्क
एसपी की चेतावनी- काबाइड़ गन बेची या चलाई तो खैर नहीं
व्यापारियों को हिदायत, जनता से अपील

अशोकनगर। दीपावली पर्व पर अगर आपने तेज धमाके के शौक में काबाइड़ गन या काबाइड़ लैप का इस्तेमाल किया, तो यह आप पर भारी पड़ सकता है। जिले में आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने चेतावनी दी है कि काबाइड़ गन या लैप की बिक्री, निर्माण, भंडारण या उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों को हिदायत, जनता से अपील
पुलिस ने सभी दुकानदारों और व्यापारियों को हिदायत दी है कि वे इस अवैध कारोबार से पूरी तरह दूर रहें। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को इस जानलेवा खतरे के प्रति जागरूक करें और रोकें। पुलिस की टीमें जिले भर में इस पर पैनी नजर रख रही हैं। एसपी ने आम जनता से अपील की है कि कहीं भी ऐसी अवैध गतिविधियां दिखें, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि सभी सुरक्षित और खुशहाल दीपावली मना सकें।
अक्सर लोग मनोरंजन के लिए इन देसी जुगाड़ों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह शौक जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, इनमें आग लगने, गंभीर रूप से जलने और शरीर के अंगों को स्थायी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसके तेज धमाके से सुनने की क्षमता जा सकती है, वहीं इससे निकलने वाली जहरीली गैस से सांस की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है।
📲Get App