🔥 ट्रेंडिंग દાહોદ ફતેપુરા તાલુકામાં ઝાલોદ રોડ માર્... जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम च... मुरबाड तालुक्याचा ४९ वा 'श्रीक्षेत्र आ... मंडावरी पुलिस की कार्रवाई, अवैध 12 बोर... ग्राम पंचायत बासला में धान खरीदी केंद्... വിദ്യാർത്ഥി ഷോക്കേറ്റ് മരിച്ച സംഭവം
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

सरकारी दफ्तर में शराबखोरी के आरोप पर कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली विभाग का पुतला फूंका

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 07 नव. 2026, 06:28 AM 👁 69
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। बिजली विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब मिलने और कथित शराबखोरी के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए हैं, न कि शराबखोरी के लिए। शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

लोमेन्द्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यासीन करानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App