🔥 TRENDING Rumors Swirl Around LPU and Chitkara,... Punjab Gold Rates for 22 & 24 Carat Re... Violent Attack at Punjab's LPU Involve... Assam Aims to Transform Umrangso into... Gauhati University student’s death lea... Dhaka Launches Search for Missing Woma...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सरकारी हथियार संग रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, पश्चिम चंपारण में निलंबन

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 29 Sep 2026, 07:18 AM 👁 17
Watch on: 📷 Instagram
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पश्चिम चंपारण जिले में एक महिला सिपाही को वर्दी और सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना में पदस्थापित एक महिला सिपाही को सरकारी हथियार के साथ पुलिस की वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया। महिला सिपाही द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। वायरल वीडियो की जांच कराई गई और जांचोपरांत विभागीय कार्रवाई करते हुए संबंधित महिला सिपाही को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।

यह कार्रवाई पुलिसकर्मियों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्दी और सरकारी हथियार का इस्तेमाल करते समय विभागीय अनुशासन और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। इस प्रकार के कृत्य को अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना जाता है।
📲Get App