🔥 TRENDING Madhya Pradesh receives ₹90,000 crore... Protest If Venkatesh Galag's Transfer... ആടിന് ഫയർഫോഴ്സിന്റെ 'സി.പി.ആർ'; ജീവൻ ത... 75 वर्षीय नाना पाटेकर का निधन भारी वर्षा से जलमग्न हुई सड़कें, जनजीव... कटनी जिले के ढीमरखेड़ा में nsui और कां...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सुरजागढ़ माइंस महाराष्ट्र के गोंडवाना कैंप फेस-3 की बाइक पार्किंग में बड़ी लापरवाही

✍️ Reporter: Animesh Bala 🗓 08 Oct 2026, 06:14 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सुरजागढ़ माइंस महाराष्ट्र के गोंडवाना कैंप फेस-3 की बाइक पार्किंग में बड़ी लापरवाही
1. गोंडवाना कैंप फेस-3 की पार्किंग से कई गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।
2. पार्किंग में कर्मचारियों की बाइकों की सुरक्षा को लेकर बार-बार शिकायत और आग्रह किया जा रहा है, लेकिन यहां की सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।
3. पिछले कई महीनों से बाइक की सुरक्षा को लेकर सोसायटी के जिम्मेदार लोगों को कई बार शिकायत दी गई है। इसके बावजूद पार्किंग में न तो कोई गार्ड तैनात किया गया है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
4. पिछले कुछ दिनों से यहां बाइक चोरी, बाइक के पार्ट्स चोरी होने, बाइक से छेड़छाड़ और इस तरह के कई अन्य मामले सामने आ रहे हैं।
5. आज भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां कार्यरत कर्मचारी अनीमेश बाला, निवासी पखांजूर, छत्तीसगढ़, ने बताया कि परसों दोपहर वह अपनी सफेद और मैट ब्लैक रंग की एक्सट्रीम 160 सीसी बाइक पार्किंग में खड़ी करके गए थे। अगले दिन जब उन्होंने बाइक निकालने की कोशिश की, तो बाइक स्टार्ट नहीं हुई। जांच करने पर पता चला कि बाइक के साथ छेड़छाड़ की गई थी और उसकी वायरिंग, तार तथा फ्लैशर काट दिए गए थे।
6. इस मामले की पूरी जानकारी वहां के वार्डन और सुरक्षा कर्मचारियों को दी गई, लेकिन उन्होंने कथित रूप से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
7. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कर्मचारीयो की वाहनो की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? कर्मचारियों के नुकसान की जिम्मेदारी किसकी है? इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
8. पार्किंग में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। कर्मचारियों ने मांग की है कि पार्किंग में तत्काल सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और बाइक से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ और देखते रहिए नीड 24 न्यूज़।
📲Get App