🔥 ट्रेंडिंग વિરમગામની સોમેશ્વર સોસાયટીમાં નવરાત્રિ... पहले चरण में 6 पंचायत समितियों में 22... मेघालय में पोर्क‑चिकन नमूनों में एंटीब... मेघालय के सीएम ने 8.57 करोड़ रुपये की... लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर चर्चा में, टाइ... विजयादशमी पर महाकालेश्वर मंदिर के शिखर...
20 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत में विकास कार्यों की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पत्रकार ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर 15वें वित्त आयोग सहित पिछले चार वर्षों के निर्माण कार्यों की जांच और सूची सार्वजनिक करने की मांग की थी।

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Yadav 🗓 20 अक्टू. 2026, 05:14 PM 👁 35
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत में विकास कार्यों की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पत्रकार ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर 15वें वित्त आयोग सहित पिछले चार वर्षों के निर्माण कार्यों की जांच और सूची सार्वजनिक करने की मांग की थी।

वीओ:
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के जवाब में जांच समिति द्वारा ग्रामवासियों के समक्ष मौके पर जांच करने और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। वहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें जांच की प्रक्रिया और रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी गई।

शिकायतकर्ता ने सरपंच-सचिव के साथ इंजीनियर और एसडीओ की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि जांच रिपोर्ट और पंचनामा शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराकर पूरे मामले में पारदर्शिता कब सुनिश्चित की जाएगी?

एंकर आउट्रो:
फिलहाल, मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पंचायती न्यूज़ | लखनपुर, सरगुजा।
📲Get App