🔥 TRENDING ગાંધીનગરમાં ગરબા પછી ગમખ્વાર અકસ્માતમા... Bengaluru Airport Runway Declared Safe... Honnakiranagi Village Achieves 3°C Tem... Karnataka Farmer Develops Six Innovati... બનાસકાંઠામાં એલ.સી.બી. દ્વારા ૪૫ કિમી... Tumakuru Railway Station Upgraded to H...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरगुजा: ग्राम निम्हा में भक्तिमय माहौल में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 20 Oct 2026, 03:58 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश सरपंच संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह कुरूम हुए शामिल, बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने लिया हिस्सा

लखनपुर, सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत निम्हा में दुर्गा पूजा के पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरपंच संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह कुरूम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भावभीनी विदाई देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गांव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की।

पंचायती न्यूज़ | लखनपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़
📲Get App