🔥 TRENDING The Hunger Games: The Ballad of Songbi... Shah Rukh Khan to Grace Koffee With Ka... Third Cyclone Threatens Andhra Pradesh... Temple Dedicated to PM Modi's Mother P... Bay of Bengal Depression to Make Landf... Karnataka Pauses Green SM Taxi Registr...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को मारी चाकू
Crime

संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को मारी चाकू

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 01:00 PM 👁 86
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना सिटी इलाके के मालसलामी थाना क्षेत्र के नखास पिंड

पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को चाकू मारा, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार,पिता का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है ,

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेइलाके में पुत्र ने संपत्ति विवाद में पिता को मारी चाकू पि एम सी एच में चल रहा इलाज, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा त्र के नखास पिंड इलाके में 14 सितंबर की रात जमीन-संपत्ति विवाद को लेकर पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 22 वर्षीय शुभम कुमार उर्फ कालिया ने अपने 55 वर्षीय पिता सुबोध महतो पर चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने आरोपी बेटे के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है,
घायल सुबोध महतो का वर्तमान में इलाज चल रहा है। पिता का आरोप है कि परिवार की संपत्ति का बंटवारा कर उन्होंने अपनी बेटे को संपत्ति दे दी थी। इसके बावजूद बेटा लगातार संपत्ति को लेकर उन पर दबाव बना रहा था।
सुबोध महतो के अनुसार, 14 सितंबर की रात भी इसी संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने उनके साथ विवाद किया और फिर चाकू से हमला कर दिया। पिता का आरोप है कि हमला सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं था, बल्कि बेटे ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की।
घटना के बाद घायल पिता को इलाज के लिए पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चला उसके बाद बेहतर के इलाज के लिए pmch स्थानांतरण किया गया वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मालसलामी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे शुभम कुमार उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे संपत्ति विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस घायल पिता के बयान, घटना की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि जमीन-जायदाद और संपत्ति का विवाद आखिर किस हद तक रिश्तों को खत्म करने की स्थिति तक पहुंच रहा है
📲Get App