🔥 ट्रेंडिंग IMD Issues Yellow Alert for Heavy Rain... ಭಾರತ-ನ್ಯೂಜಿಲ್ಯಾಂಡ್ T20 ಸರಣಿಯ ಎರಡನೇ ಪಂದ... BESCOM Sets Oct 31, 2026 Deadline for... આખા વર્ષ ની મેહનત ઉપર પાણી ફરી વળીયુ વ... Karnataka Police to Recruit 7,925 New... Karnataka Health Dept Provides Free Co...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सपोटरा में वार्ड नंबर 16 के जिला पार्षद कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे कांग्रेस नेता, पिंकी बैरवा को दी शुभकामनाएं

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 23 अक्टू. 2026, 07:48 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सपोटरा में वार्ड नंबर 16 के जिला पार्षद कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे कांग्रेस नेता, पिंकी बैरवा को दी शुभकामनाएं

आमसभा को संबोधित कर जिला परिषद एवं पंचायत समिति प्रत्याशियों के समर्थन में की अपील
सपोटरा। सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में जिला पार्षद कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचकर जिला परिषद प्रत्याशी श्रीमती पिंकी बैरवा को अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर जिला पार्षद एवं पंचायत समिति प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित किया तथा क्षेत्र की जनता से आत्मीय मुलाकात की।
सभा के दौरान कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। वक्ता ने कहा कि क्षेत्र एवं वार्ड की जनता का कांग्रेस पर अटूट विश्वास है। गांव-ढाणियों में जनता का उत्साह कांग्रेस के प्रति समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों और वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता आगामी चुनाव में अपने मताधिकार के माध्यम से जवाब देगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
📲Get App