🔥 TRENDING Death Toll in Imphal Rises to Three Af... Manipur, India's Sporting Hub, Calls f... Nationwide three‑day bank strike postp... Three‑day bank strike set for Sept 28‑... Evening News Bulletin Aired on News On... Unions Defer Planned Three-Day Bank St...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
संपतचक में स्वतंत्रता दिवस पर भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की सौगात
Local

संपतचक में स्वतंत्रता दिवस पर भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की सौगात

✍️ Reporter: Niraj Kumar 🗓 15 Aug 2026, 04:30 PM 👁 60
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

15 अगस्त 2026 को संपतचक प्रखंड में गरीब और भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा सौंपा गया, जिससे उनके घर बनाने का सपना साकार होने की उम्मीद जगी।

संपतचक। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संपतचक प्रखंड के गरीब और भूमिहीन परिवारों के लिए खुशी का दिन रहा। प्रशासन की पहल से भूमिहीन गरीब परिवारों को अपने आशियाने का सपना पूरा करने की दिशा में बड़ी सौगात मिली। अंचलाधिकारी अनुपम कुमार की देखरेख में अब तक कुल 45 भूमिहीन गरीब परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया गया है।

शनिवार, 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संपतचक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज्ञा कुमारी के कर-कमलों से आठ भूमिहीन लाभुकों को जमीन का पर्चा उनके हाथों में सौंपा गया। पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लंबे समय से अपने घर का सपना देख रहे गरीब परिवारों के लिए यह पल बेहद भावुक और यादगार रहा।

प्रशासन की इस पहल से भूमिहीन परिवारों को अब अपनी जमीन पर घर बनाने की उम्मीद जगी है। लाभुकों ने कहा कि वर्षों से वे जमीन के अभाव में परेशान थे और अपना पक्का घर बनाने का सपना अधूरा था। जमीन का पर्चा मिलने के बाद उन्हें भरोसा हुआ है कि अब उनका सपना जल्द पूरा हो सकेगा।

लाभुकों ने अंचलाधिकारी अनुपम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज्ञा कुमारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जमीन का पर्चा मिलना उनके परिवार के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

अंचल प्रशासन के अनुसार भूमिहीन गरीब परिवारों को चिह्नित कर उन्हें नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। अब तक 45 लोगों को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा प्रदान किया जा चुका है। प्रशासन की इस पहल से गरीब परिवारों को आवास के लिए स्थायी आधार मिलने के साथ उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की राह भी मजबूत हुई है। भूमिहीन परिवारों के लिए स्वतंत्रता दिवस की यह सौगात उनके जीवन में नई शुरुआत का संदेश लेकर आई है।
📲Get App