🔥 TRENDING दादरी में मकान गिरने से तीन लोगों की म... सूखनी नदी में पाँच लोगों की मौत, स्थान... Jharkhand farmer Nishant Kerketta goes... 30 Students Hospitalised with Vomiting... Congress senior leadership to interven... Kerala's Bhagyathara BT-74 Lottery Dra...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सुपौल जिला के किशनपुर थाना कि पुलिस वाहन जांच के क्रम में लगभग 84किलो गांजा और प्रतिबंधित129सुई बरामद किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Oct 2026, 11:54 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुपौल जिला के किशनपुर थाना कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर वाहन जांच के क्रम में लगभग 84किलो गांजा और 129पीस प्रतिबंधितसुई को बरामद किया

सुपौल से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


सुपौल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 84 किलो गांजा और 129 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

एंकर:- सुपौल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 84 किलो 250 ग्राम गांजा और 129 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। किशनपुर और पिपरा थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल चार पहिया वाहन और इंजेक्शन बरामदगी से जुड़े वाहन को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को किशनपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 84 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। मामले में किशनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटा रही है।

इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर कमलजरी जाने वाली सड़क के ढाला के समीप वाहन जांच की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर टंगे थैले की तलाशी लेने पर 100 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए।

वहीं, पिपरा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार विज्ञांशु कुमार, पिता बलराम यादव, निवासी बेलहा वार्ड नंबर-01, त्रिवेणीगंज को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 29 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, दोनों थाना क्षेत्रों में बरामदगी को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बरामद गांजा और प्रतिबंधित इंजेक्शन की सप्लाई से जुड़े लोगों की पहचान करने के साथ ही पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।


बाईट:- राजीव रंजन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुपौल
📲Get App