🔥 TRENDING अहिवारा नगर के वार्ड नंबर 12 में पानी... बहराइच: पयागपुर में पुलिस और हिस्ट्रीश... नहायखाय के दिन बिरौली में श्रद्धालुओं... Govt Proposal: Start Cab Rental Firm w... Chennai SIT files charge sheet in Veer... India cuts TB deaths by 38% since 2015...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सोनिया गांधी की किताब पर सिख समुदाय का फूटा गुस्सा, गुरुद्वारे में जलाई प्रतियां।

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 13 Nov 2026, 08:36 AM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1984 के जख्म फिर हुए ताजा, रकाबगंज गुरुद्वारे में सोनिया की किताब का विरोध।

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक 'Belonging: A Journey of Love' को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुस्तक के विवरण पर नाराजगी जताते हुए गुरुवार को दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में पुस्तक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के सदस्य और सिख संगत के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन गुरुद्वारे में स्थित 'सच की दीवार' के पास किया गया। इसका नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में 1984 के सिख विरोधी दंगों के घटनाक्रम को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया है और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भूमिका को लेकर भी तथ्यों को अपनी सुविधा के अनुसार पेश किया गया है।

कमेटी के पदाधिकारियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि 1984 के दंगों में हजारों निर्दोष सिखों की जान गई थी और पीड़ित परिवार आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस से सिख समुदाय से माफी मांगने की मांग की। साथ ही स्पष्ट किया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।

इस विरोध प्रदर्शन के बाद सोनिया गांधी की किताब को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है।
📲Get App