सन ऑफ इंडिया क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।

कटिहार। शहर में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सन ऑफ इंडिया क्लब की ओर से बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कटिहार की मेयर ऊषा देवी अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव, मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय साह, पवन पोद्दार और भास्कर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। समारोह में क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे। पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा का उत्साह और बढ़ गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।