स्थानीय
समस्तीपुर में क्षत्रपति पटेल विचार मंच की जिला बैठक सम्पन्न।
क्षत्रपति पटेल विचार मंच ने समस्तीपुर में जिला बैठक आयोजित की, जिसमें संगठन विस्तार और गरीब बच्चों की शिक्षा पर चर्चा हुई।
समस्तीपुर के धर्मपुर में स्थित जागदेव राय के निजी आवास में क्षत्रपति पटेल विचार मंच की जिला बैठक दोपहर 1:00 बजे आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय कृष्ण राय ने की, जबकि संचालन नवल राय के द्वारा किया गया।
सभा में संगठन के विस्तार तथा सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। संस्थापक व जिलाध्यक्ष जय कृष्ण राय ने संबोधन में कहा कि हम सभी सरदार पटेल के वंशज हैं और अपने समाज के गरीब बच्चों को यथासंभव शिक्षित करने का संकल्प लिया, जिसके तहत प्रत्येक गरीब बस्ती में एक निजी विद्यालय की स्थापना की जाएगी।
संगठन विस्तार हेतु सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी प्रकाश राय को जिला युवा महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। घोषणापत्र में सरदार पटेल की अग्रिम पुण्यतिथि 15 दिसंबर, 2026 को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया।
मौके पर सचिव डॉ. जवाहर राय, कोषाध्यक्ष राम स्वरूप राय, नवल राय, अशोक राय, जागदेव राय, शंभू राय, बैजू राय, कल्याणी राय, रामाश्रय राय, राम सागर राय, बबलू कुमार, प्रकाश राय आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।