🔥 TRENDING J&K Bank shares plunge to biggest one‑... J&K Government Issues New Transfer Ord... Families Threaten Mass Suicide Outside... सस्ते फ़ोन की बढ़ती लोकप्रियता से मोबा... Rajasthan Doctors Face Final Notice fo... Rajasthan BJP Leader Fields Son, Daugh...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

समस्तीपुर में होटल संचालक को मारी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Oct 2026, 03:50 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समस्तीपुर में अपराधियों ने पहले होटल संचालक को पहले पीटा फिर मारी गोली

समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

समस्तीपुर में अपराधियों का बेखौफ ,होटल संचालक को पहले पीटा, फिर मारीं गोलियां CCTV में कैद हुई वारदात


समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में एसएच-88 स्थित रायपुर किशनपुर के राजदरबार होटल में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, होटल में सो रहे संचालक अभिनंदन यादव के साथ पहले मारपीट की गई, फिर उन्हें कई गोलियां मार दी गईं।
घटना में अभिनंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालत नाजुक बनी हुई है ।इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें घटना से जुड़े दृश्य कैद होने का दावा किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सरायरंजन क्षेत्र बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का विधानसभा क्षेत्र भी है। ऐसे में इस इलाके में हुई गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार करती है।
हालाकि की घटना का करण क्या है अभी तक पता नही चला
📲Get App