सुमेरपुर के निजी अस्पताल में बवाल... महिला डॉक्टर भड़की'
राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर स्थित एक निजी अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। परिजनों का आरोप है कि ब्लीडिंग की समस्या से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर पहुंचने के बावजूद उन्हें समय पर उचित जवाब नहीं मिला। इसी दौरान डॉक्टर और परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और अपमानजनक व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई गई है। अब इस पूरे मामले में संबंधित विभागों की जांच और कार्रवाई पर नजर रहेगी।