🔥 ट्रेंडिंग ದೆಹಲಿಯ ರಾಮಲೀಲಾ ಮೈದಾನದಲ್ಲಿ 'ಚಲೋ ದಿಲ್ಲಿ'... शालिनी सिंह ने नोएडा में पिता को हेलीक... 26 जनवरी लालगंज में 16 वर्षीय छात्रा का शव सूखी... ಕನ್ನಡ ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ हायकोर्टाने मनपा आयुक्तांच्या रस्त्याव...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

सेमरी में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर: डॉ. अखिलेश सचान ने सैकड़ों पशुपालकों के पालतू पशुओं का इलाज किया

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 02 नव. 2026, 10:48 AM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेमरी गांव में डॉ. अखिलेश सचान के नेतृत्व में निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों पशुपालकों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया।

सेमरी गांव में मां पूर्वी देवी मंदिर के पास एक विशाल निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. अखिलेश सचान ने गाय, भैंस, बकरी और अन्य दुधारू पशुओं की बारीकी से जांच की तथा सभी पशुओं का निशुल्क उपचार किया, साथ ही आवश्यक टीके व दवाएं वितरित की गईं।

इलाज के साथ-साथ डॉ. सचान ने पशुपालकों को पशुओं की बेहतर देखभाल, संतुलित आहार, साफ-सफाई और दूध की पैदावार बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, तथा मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों के लक्षण और समय पर टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

ग्राम प्रधान ललित सिंह सेमरी ने इस पहल के लिए डॉ. सचान और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों को राहत मिलती है। स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की और भविष्य में इसी तरह के कैंप लगाने की मांग की।
📲Get App