🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Sep 2026, 12:14 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लंबित शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

माधौगढ़। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना माधौगढ़ के सभागार में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। इस दौरान अधिकारियों ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
📲Get App