🔥 ट्रेंडिंग कुकी महिला की मौत, कजोंग, मणिपुर में घ... मनिपुर के सीएम ने कांग्रेस सांसद अंगोम... दिल्ली में जंतर-मंतर से पटेल चौक तक बी... राजीव चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारि... पंजाब के छात्रों को दिल्ली में ज्ञानेश... बिहार में भाजपा ने पटना में सड़क प्रदर...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

समाजवादी पार्टी ने मनाई नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि

✍️ रिपोर्टर: Satyam Verma 🗓 10 अक्टू. 2026, 02:24 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक माननीय रोशन लाल वर्मा जी, पूर्व विधायक माननीय राजेश यादव जी, सपा जिलाध्यक्ष माननीय तनवीर खान जी, पूर्व मंत्री माननीय अवधेश वर्मा जी, जिला महासचिव श्री रणंजय यादव जी, महानगर अध्यक्ष श्री रामकुमार भोजवाल जी सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सभी ने नेताजी के व्यक्तित्व, विचारों और संघर्ष को सदैव प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।
📲Get App