🔥 TRENDING Manipur CM Calls for Resignation of Co... Police Monitor BJP Protest March from... Police clash with protesters near Raji... Punjab students detained in Delhi whil... BJP Stages Street Protest in Patna, De... Sharp Day-Night Temperature Swings in...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

समाजवादी पार्टी ने मनाई नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि

✍️ Reporter: Satyam Verma 🗓 10 Oct 2026, 02:24 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक माननीय रोशन लाल वर्मा जी, पूर्व विधायक माननीय राजेश यादव जी, सपा जिलाध्यक्ष माननीय तनवीर खान जी, पूर्व मंत्री माननीय अवधेश वर्मा जी, जिला महासचिव श्री रणंजय यादव जी, महानगर अध्यक्ष श्री रामकुमार भोजवाल जी सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सभी ने नेताजी के व्यक्तित्व, विचारों और संघर्ष को सदैव प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।
📲Get App