🔥 TRENDING Eight People Dead in Kotdwar Tragedy,... Delhi to Host Launch of Second Phase o... Mamata Banerjee heads to Delhi for IND... RSS to Hold ‘Rashtra Vandanam’ in Delh... ಡಾ. ಶಿವಯ್ಯ ಸ್ವಾಮಿ ಅಭಿನಂದನಾ ಸಮಾರಂಭ ನಾಳೆ Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami San...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

समाजसेवा और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे मलिक भइया, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को फूल-माला व बुके भेंट कर किया सम्मानित

✍️ Reporter: L P 🗓 29 Nov 2026, 12:21 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
समाजसेवा, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाले भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के प्रदेश महासचिव इरफान मलिक उर्फ मलिक भइया ने हाथरस गेट थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को फूल-माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी विश्वास से ही समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम होता है।

मलिक भइया ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा समाज के हर वर्ग की मदद करना और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना रहा है। गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार, छात्र और नौजवानों की समस्याओं को वह अपनी समस्या समझते हैं। समाज के किसी भी व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर उसके साथ खड़े रहना ही उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि समाजसेवा किसी पद, प्रतिष्ठा या पहचान की मोहताज नहीं होती। असली समाजसेवा वही है, जिसमें इंसान जरूरतमंद के दुख-दर्द में उसके साथ खड़ा हो और बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद करे।

इस अवसर पर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, पुलिस-जनता के बेहतर तालमेल और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
📲Get App