Local
समाजसेवा के बाद राजनीतिक पारी का सम्मान, JVTS मार्केट में धर्मेंद्र तंवर का भव्य स्वागत
JVTS मार्केट एसोसिएशन ने किया धर्मेंद्र तंवर का जोरदार स्वागत, नई जिम्मेदारी पर दी बधाई
छतरपुर। भाजपा मेहरौली जिला OBC मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद समाजसेवी धर्मेंद्र तंवर के स्वागत और सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज JVTS मार्केट एसोसिएशन की ओर से धर्मेंद्र तंवर का जोरदार स्वागत किया गया। मार्केट के व्यापारियों और एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
स्वागत कार्यक्रम में VS ट्रेडर और बवाल रेस्टोरेंट के मालिकों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने धर्मेंद्र तंवर का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले तंवर अब राजनीतिक जिम्मेदारी के माध्यम से भी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
धर्मेंद्र तंवर लंबे समय से छतरपुर और दक्षिण दिल्ली में जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। रक्तदान, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है। भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के सामाजिक एवं व्यापारिक वर्गों की ओर से लगातार मिल रहे सम्मान को उनकी वर्षों की सामाजिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस अवसर पर धर्मेंद्र तंवर ने JVTS मार्केट एसोसिएशन और सभी व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।