🔥 ट्रेंडिंग बिप्लब देब ने मांगा जेडीसी फूल शावर बं... JD(U) ने सोना गांधी के नितिन कुमार और... दीपक कुमार ने सीएमओ पद छोड़ा, ब्स्ड्मा... सामाजिक मीडिया पोस्ट से मिला खोया हुआ... JDA ने AI‑आधारित ट्रैफ़िक प्रबंधन के ल... सेहत संबंधी कैंप लगाने के लिए प्रधान ह...
01 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

समाजिक कार्यकर्ता रमेश मौर्य को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया क्यों

✍️ रिपोर्टर: Kuldeep 🗓 01 अक्टू. 2026, 08:00 PM 👁 86
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राम लगन मौर्य हत्याकांड में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग अब लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में अंबेडकरनगर से बड़ी खबर सामने आई है।

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मौर्य को पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में हुए राम लगन मौर्य हत्याकांड में सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रमेश मौर्य लगातार आवाज उठा रहे हैं।

डीजीपी मुख्यालय लखनऊ के घेराव की सूचना के बाद जहांगीरगंज थाना पुलिस बुधवार शाम रमेश मौर्य के घर पहुंची और उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया।

रमेश मौर्य का कहना है कि उनकी मांग स्पष्ट है—राम लगन मौर्य हत्याकांड में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

बताया जा रहा है कि रमेश मौर्य अपने समर्थकों और समाज के लोगों के साथ इस मुद्दे को लेकर लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रहे थे। लखनऊ में डीजीपी मुख्यालय के घेराव की तैयारी की सूचना के बाद पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए उन्हें नजरबंद किया।

गौरतलब है कि 25 अगस्त को अयोध्या के कंदैला गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में राम लगन मौर्य की मौत हुई थी। उनकी घायल मां पार्वती देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

अब रमेश मौर्य के हाउस अरेस्ट के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।

सवाल यह है कि राम लगन मौर्य हत्याकांड में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर प्रशासन का अगला कदम क्या होगा?

फिलहाल सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मौर्य की हाउस अरेस्ट की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। सुनिए क्या कहा है रमेश मौर्य ने
📲Get App