🔥 TRENDING अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पंकज गुप्... Nagaland Dear Shine Thursday Lottery A... Naga Ancestral Remains to Be Displayed... Nagaland CM Neiphiu Rio attends inaugu... Jalandhar Couple Assaults Disabled Bro... AAP appoints Gagan Ahuja as Block Pres...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

समाहरणालय, पूर्णिया

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 12 Nov 2026, 06:04 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- 1862, दिनांक:- 10 नवंबर 2026 ==================== लोक शिकायतों के निवारण में पूर्णिया जिला राज्यभर में द्वितीय स्थान पर, 89.27 अंक के साथ ह

समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 1862,
दिनांक:- 10 नवंबर 2026
====================
लोक शिकायतों के निवारण में पूर्णिया जिला राज्यभर में द्वितीय स्थान पर, 89.27 अंक के साथ हासिल की उत्कृष्ट उपलब्धि।
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (BPSMS) द्वारा जारी अक्टूबर 2026 की मासिक रैंकिंग में लोक शिकायतों के निवारण के क्षेत्र में पूर्णिया जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्यभर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिले को कुल 89.27 अंक प्राप्त हुआ हैं।
जारी रैंकिंग के अनुसार, सुपौल जिला 89.39 अंक के साथ प्रथम, पूर्णिया 89.27 अंक के साथ द्वितीय, बांका 89.26 अंक के साथ तृतीय, शिवहर 89.05 अंक के साथ चतुर्थ तथा भागलपुर 88.20 अंक के साथ पंचम स्थान पर रहा।
समीक्षा माह के दौरान पूर्णिया जिले में निर्धारित समय-सीमा के अंदर प्राप्त लोक शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही प्रथम एवं द्वितीय अपीलों का भी निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादन किया गया। जनसुनवाई एवं संबंधित बैठकों में लोक प्राधिकारों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए परिवादियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस उपलब्धि में जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के कुशल नेतृत्व, नियमित अनुश्रवण एवं स्पष्ट दिशा-निर्देशों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं, अपर समाहर्ता, पूर्णिया (लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी) श्री जयचंद्र यादव द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा, सतत निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के माध्यम से लोक शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया को गति प्रदान की गई।
जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा लोक शिकायत निवारण से संबंधित कार्यवाहियों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के उद्देश्य से शास्ति अधिरोपण से संबंधित कार्रवाई तथा बैठकों की कार्यवाही का निर्धारित समय-सीमा में पोर्टल पर अपलोडिंग भी सुनिश्चित किया गया।
इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आगे भी इसी प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन, पूर्णिया आम नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान एवं सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत है।
📲Get App