🔥 TRENDING Anrich Nortje ruled out of Cape Town T... Garje Tikait blames Centre, Punjab gov... झारखंड भाजपा कार्यसमिति में मोदी के 25... गौसाईगंज के पास गौरिया कला, लखनऊ का मन... नवादा में विश्व पोलियो दिवस पर जागरूकत... സന്ദീപ് വാര്യർ എം.എൽ.എയുടെ വാഹനം അപകടത...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सालोदा आरओबी की रोड लाइट चालू कराने के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 24 Oct 2026, 08:58 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गंगापुर सिटी | सालोदा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर बंद पड़ी रोड लाइट चालू कराने के लिए उप जिला कलेक्टर विनोद कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि वार्ड 45 के पार्षद विकास ठेकला ने इस संबंध में परिवाद प्रस्तुत कर रोड लाइट चालू कराने की मांग की थी। परिवाद पर संज्ञान लेते हुए उप जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शिकायत में वर्णित तथ्यों की नियमानुसार जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन में कार्रवाई पूरी कर परिवादी को अवगत कराने और कार्रवाई की रिपोर्ट उप जिला कलेक्टर कार्यालय में भिजवाने के लिए कहा है।
📲Get App