🔥 ट्रेंडिंग મોટા આગરીયા ગામ આજુબાજુ માં થયેલ કેબલ... त्रिपुरा सीएम ने कहा, सीपीआई(एम)-कांग्... त्रिपुरा के सुशांत चक्रवर्ती को कांग्र... MHA ने त्रिपुरा नगर चुनावों के लिए 25... आदर्श छात्र‑शिक्षक अनुपात के बावजूद हि... हिमाचल के सीएम सुखु ने बीजेपी सरकार पर...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के सामने बाईपास के सामने लगी भीषण आग

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 20 नव. 2026, 08:58 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर जिला सुलतानगंज शहर के बाईपास के सामने लगी भीषण आग

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सुल्तानगंज में भीषण आग लगने पर दो दुकानें और दो गोदाम जलकर हुआ राख


घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के समिप, घटना स्थल पर दमकल पुलिस गाड़ी पहुंचने पर आग पर पा लिया काबू/

भागलपुर जिले के ​सुल्तानगंज के स्टेशन रोड बाईपास के सामने रात लगभग 10 बजे भयानक आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में चंद्र किशोर पंडित के दुकान N. K. Electronic, संजय कुमार के ओम रेडीमेड, पप्पू चौधरी का गारमेंट के गोदाम और जीतेश कुमार मंडल के मोती माला के गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गए।*​घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सुल्तानगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और माननीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल सर को अवगत कराया गया।तभी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की तत्परता से:
​10 मिनट बाद पहली छोटी दमकल गाड़ी पहुँची और आग बुझाने का कार्य शुरू हुआ।
​आग की भयावहता को देखते हुए करीब 30 मिनट बाद 2 और छोटी दमकल गाड़ियाँ पहुँचीं।
लगभग 1 घंटा 30 मिनट बाद 2 बड़ी दमकल गाड़ियाँ एक साथ पहुँचीं और रात करीब 12:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया लिया गया/​स्थानीय लोगों और *दुकानदारों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड से व्यापारियों को लाखों रुपये का भारी नुकसान की बात सामने आ रही है।
📲Get App