🔥 ट्रेंडिंग ਲਾਈਵ ਕੰਸਰਟ 'ਚ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਫੈਨ ਨੇ ਦਿਲਜੀਤ ਨੂੰ... કચ્છ અકસ્માત બાદ ભુજથી ખાવડા માર્ગનું... திருச்சுழி அருகே 17‑ஆம் நூற்றாண்டு வீர... CJP संस्थापक अभिजीत दिपके यांनी पणजीत... असम BJP ने गौरव गोगोई के सिंडिकेट आरोप... पंजाब के अलगाववादी अमृतपाल सिंह की दाद...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सुलतानगंज फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा चालक कि हुई मौत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 नव. 2026, 07:00 PM 👁 23
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर जिला के सुलतानगंज फोर लेन पर स्थित बाबा फुड प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा जिसमें ट्रक चालक कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सुल्तानगंज फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, इंडियन ऑयल ट्रक चालक की मौके पर मौत

भागलपुर जिला अंतर्गत सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर गंगटी बाबा फूड प्लाजा के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। इंडियन ऑयल के एक ट्रक ने आगे खड़ी गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इंडियन ऑयल ट्रक के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।मृतक के साला राजेश कुमार ने बताया कि प्रमोद महतो शुक्रवार को बरौनी से ट्रक में पेट्रोल लेकर निकला था। वह मां गायत्री फ्यूल, भगवानपुर धोरैया में तेल खाली करने के बाद अपने घर बेगूसराय जिले के अंबा, तेघड़ा लौट रहा था। इसी दौरान सुल्तानगंज के पास यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान संतलाल महतो के पुत्र प्रमोद महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रमोद पिछले 15 वर्षों से ट्रक चलाने का काम कर रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार से उसके कमाऊ सदस्य और बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📲Get App