🔥 TRENDING CBSE Whistleblower Digitises 6.8 Lakh... SP Urges Congress Unity to Beat BJP in... ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਲਾਂਘਾ ਖੋਲ੍ਹਣ 'ਤੇ ਸੁਣਵਾਈ... बारां में बोर्ड की प्रथम बैठक में 16 व... ग्राम पंचायत कमालपुर, हरदोई में नाली-ख... झाँसी मंडल की प्लेटिनम जयंती का भव्य श...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सोलर सिटी योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, प्रमुख सचिव ने की प्रगति की समीक्षा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Nov 2026, 07:38 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने पर जोर, अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने के निर्देश

झाँसी। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की अध्यक्षता में “सोलर सिटी का विकास” एवं “सोलर सिटी कार्यक्रम” के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त, झाँसी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक के दौरान प्रमुख सचिव महोदय ने सोलर सिटी योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। प्रमुख सचिव ने सोलर सिटी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि योजना के उद्देश्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
बैठक में सोलर सिटी के विकास एवं ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया गया।
📲Get App