🔥 TRENDING ग्वालियर में ‘शक्ति दीदी’ कार्यक्रम से... एसडीएम चंदेरी श्री मनीष धनगर ने कुंवरप... बलिया‑बांसडीह मार्ग पर सड़क किनारे गर्... आईच्या ७५व्या वाढदिवसानिमित्त ७५ विद्य... Discover Sri Lanka: A Journey Through... Meghalaya Police Suspend Constable Ove...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेलू स्कूल के विकास के लिए 51 हजार रुपए का किया दान

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 22 Nov 2026, 07:46 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाईमाधोपुर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेलू के लगातार बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम से प्रभावित होकर विद्यालय के भौतिक विकास के लिए ज्ञान संपर्क पोर्टल पर 51 हजार रुपए दान किए गए हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेलू के प्रधानाचार्य भगवान सिंह मीणा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय का विगत 6 वर्षों से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। कई विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया है। विद्यालय के आवश्यक भौतिक विकास के लिए डॉ. बाब ू लाल मीणा, सुपुत्र प्रभुलाल मीणा के दान की विद्यालय स्टाफ पुष्पेंद्र कुमार जैन, प्रकाश गोचर, तुलसीराम मीणा, हेमराज मीणा, नीतेश कुमार बैरवा, ओम प्रकाश बैरवा, नीतेश शर्मा, रीना सैनी, हरकेश मीणा, पूरण मल मीणा, दीपक मीणा आद ि ने प्रशंसा की। पंचायत के अन्य भामाशाहों को भी विद्यालय के विकास के लिए बढ़-चढ़कर दान करने के लिए प्रेरित किया।
📲Get App