🔥 TRENDING జడ్పీటీసీ అభ్యర్థి మట్ట వెంకట్ గారు తణ... हरदोई के सांडी मैं विद्युत पोल के पास... జడ్పీటీసీ అభ్యర్థి మట్ట వెంకట్ గారు తణ... જાફરાબાદમાં યુવકની યામાહા બાઈકમાં અચાન... बलिया के बांसडीहरोड में गैर‑प्रमाणित ग... Environmentalist Bittu Tabahi Suffers...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ: दीपावली से पहले गरीब दुकानदारों को हटाने पहुंची पालिका टीम, सभासदों के विरोध पर JCB-ट्रैक्टर लेकर लौटी वापस

✍️ Reporter: Harshit 🗓 05 Nov 2026, 03:16 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में दीपावली से पहले फुटपाथ पर मिट्टी के दीपक, बर्तन बेच रहे गरीब दुकानदारों को हटाने JCB और ट्रैक्टर के साथ पहुंची नगर पालिका की टीम का सभासदों ने विरोध कर दिया। विरोध के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। सभासदों ने कहा - अतिक्रमण हटाना जरूरी है, लेकिन त्योहार पर गरीब की रोजी-रोटी मत छीनो, उनके लिए उचित स्थान तय करो।

सिकंदराराऊ दीपावली से पहले सिकंदराराऊ में उस समय हंगामा हो गया, जब नगर पालिका की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर फुटपाथ पर लगे गरीब दुकानदारों को हटाने पहुंच गई।
ये गरीब लोग फुटपाथ पर मिट्टी के दीपक, बर्तन और दीपावली का अन्य सामान बेचकर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। जैसे ही पालिका की टीम कार्रवाई करने पहुंची, वहां मौजूद सभासदों ने इसका जमकर विरोध कर दिया।
सभासदों का कहना था कि अतिक्रमण हटाना जरूरी है, लेकिन त्योहार के समय गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ये लोग साल भर इस त्योहार का इंतजार करते हैं।
विरोध बढ़ता देखकर नगर पालिका की टीम को बिना कार्रवाई किए ही वापस लौटना पड़ा।
सभासदों ने मांग की है कि ऐसे गरीब दुकानदारों के लिए उचित स्थान निर्धारित किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था भी बनी रहे और गरीब परिवारों का रोजगार भी प्रभावित ना हो।
सिकंदराराऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट नीड24 न्यूज सिकंदरा राऊ
📲Get App