🔥 TRENDING Goa Veterinary College Launches First... Goa Achieves First Kidney Swap Transpl... Modi Arrives in Philippines for ASEAN-... High Court Reserves Judgment on Fresh... CTAN Grants Nagaland 10 Days to Addres... Ranbir Kapoor's Rama in 'Animal' earns...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ: राज नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, बिना पंजीकृत डॉक्टर के हुए 2 महिलाओं के ऑपरेशन - संचालक को 2 दिन का नोटिस

✍️ Reporter: Harshit 🗓 16 Nov 2026, 03:52 PM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में राज नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक निरीक्षण किया। सूचना मिली थी कि यहां बिना पंजीकृत सुविधा के मरीजों को भर्ती कर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जांच में पाया गया कि दो महिलाओं के ऑपरेशन हुए हैं, जबकि ऑपरेशन के लिए यहां कोई डॉक्टर पंजीकृत नहीं है। मौके पर एक अपंजीकृत महिला भी मिली। टीम ने संचालक को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शासन के निर्देश पर अपंजीकृत लैब और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज सिकंदराराऊ में राज नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक निरीक्षण किया।
टीम को सूचना मिली थी कि रोड पर स्थित राज नर्सिंग होम में ऑपरेशन के लिए कोई सुविधा पंजीकृत नहीं है, फिर भी यहां मरीजों को भर्ती करके ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इसी सूचना पर CMO व डिप्टी CMO डॉक्टर के साथ टीम बनाकर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि दो महिलाओं के ऑपरेशन हुए हैं, जबकि यहां ऑपरेशन करने के लिए कोई डॉक्टर पंजीकृत नहीं है। मौके पर दो मरीज मिले और एक महिला मिली जो चिकित्सालय में पंजीकृत नहीं है। अस्पताल भले ही पंजीकृत है, लेकिन ऑपरेशन की सुविधा पंजीकृत नहीं है।
सारी चीजों को लिखित में लेते हुए संचालक को नोटिस दे दिया गया है और दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संचालक ठीक से उत्तर नहीं दे पा रहे हैं। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।विभाग ने जनता से अपील की है कि किसी भी अपंजीकृत लैब या चिकित्सालय में न जाएं, इसमें जान का खतरा हो सकता है। केवल पंजीकृत और जहां क्वालिफाइड डॉक्टर हो, उन्हीं से इलाज कराएं।
📲Get App