🔥 TRENDING FSSAI ਨੇ ''ਬਾਲਾ ਜੀ'' ਫੂਡ ਪ੍ਰੋਡਕਟਸ ਦਾ ਲ... હિંમતનગરથી દેશોતર રોડ પર દાવડ ગામમાં ગ... સ્ટેમ્પ ડ્યુટી ચોરી સામે મહીસાગર નાયબ... સુરત મનપાએ રૂ. 12 કરોડના 28 કામો રદ કર... Rajinikanth's Latest Film Achieves Blo... Ashley St. Clair and Elon Musk: Latest...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ: पापा की डांट के डर से 700 KM दूर साइकिल से जा रहे 2 मासूम भाइयों को पुलिस ने बचाया, सकुशल परिजनों को सौंपा

✍️ Reporter: Harshit 🗓 18 Oct 2026, 09:46 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अलीगढ़ के 13 और 7 साल के दो भाई पापा की डांट के डर से साइकिल से जौनपुर जा रहे थे। सिकंदराराऊ पुलिस ने हाईवे से उन्हें सकुशल बरामद कर चाय-नाश्ता कराया और रात में परिजनों को सौंप दिया।

सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। अलीगढ़ के क्वारसी क्षेत्र के रहने वाले 13 साल और 7 साल के दो सगे भाई, माँ की डांट और पापा की डांट के डर से शनिवार दोपहर 3 बजे ट्यूशन का बहाना बनाकर घर से निकल गए।
दोनों मासूम साइकिल लेकर करीब 700 किलोमीटर दूर जौनपुर स्थित अपने दादा-दादी के घर जाने के लिए निकल पड़े थे। हाईवे पर दो छोटे बच्चों को अकेले साइकिल चलाते देख एक सतर्क ट्रक चालक को शक हुआ। ट्रक चालक ने तुरंत सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम हरकत में आई। मिशन शक्ति प्रभारी एसएसआई अनिल शर्मा और महिला कांस्टेबल नेहा शर्मा ने कासगंज रोड स्थित सरदला पुल फ्लाईओवर के पास से दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
शाम करीब 8 बजे पुलिस बच्चों कोतवाली ले आई। यहां पुलिस ने बच्चों को प्यार से चाय-नाश्ता कराया, समझाया और परिजनों को सूचना दी। बच्चों के सुरक्षित होने की खबर सुनकर परिजनों ने राहत की सांस ली। रात 9:30 बजे परिजन थाने पहुंचे और पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल घर भेज दिया।
📲Get App