🔥 ट्रेंडिंग बड़वानी खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल... कटिहार के पोठिया में शादी के बहु भोज म... प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के... DMK ने सीमांकन बिल का समर्थन किया, तमि... कटनी में ठंड का प्रकोप, तापमान 7 डिग्र... भोपाल में ग्वालियर-चाम्बल से अधिक ठंड
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सिकंदराराऊ मंडी के पास अज्ञात बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, चालक फरार

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 28 नव. 2026, 02:51 PM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ मंडी के पास अज्ञात बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर। एटा के भोपतपुर निवासी उसपाल और योगेश गंभीर घायल, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर। चालक मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

सिकंदराराऊ मंडी के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एटा से अलीगढ़ जा रहे दो युवकों की बाइक को एक अज्ञात बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घायलों की पहचान उसपाल पुत्र सतराम और योगेश पुत्र धनवीर के रूप में हुई है। दोनों निवासी भोपतपुर, थाना निंदौली कला, जनपद एटा के बताए जा रहे हैं।
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, उसने घायलों को देखने तक की कोशिश नहीं की।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को CHC सिकंदराराऊ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मौके पर परिवारीजन मौजूद हैं और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुटी है।
📲Get App